फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन फेल होने के कारण लाइन पर ढाई घंटे खड़ी रही चुनाव स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल हो जाने के कारण ढाई घंटे लाइन पर खड़ी रही। घटना से रेलवे के अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन मौके पर पहुंचे। इंजीनियर बुलाकर दुरुस्त करने में जुट गए।
विज्ञापन

रविवार की शाम पौने आठ बजे चुनावी स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी हुई। जैसे ही वह गजरौला में भानपुर रेलवे फाटक से पहले एक होटल के पीछे पहुंची तो उसका इंजन फेल हो गया। चालक ने तत्काल इसकी जानकारी रेलवे के स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों को दी। जिससे हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इंजीनियर को बुलाकर इंजन को दुरुस्त कराया। इस बीच ढाई घंटे तक ट्रेन लाइन पर ही खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि इंजन फेल होने का मामला सामने आया है। ट्रेन लाइन पर खड़ी है। दूसरा इंजन मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें