फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच की जद में खर्च, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम करेगी पड़ताल : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि उप चुनाव के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसको सख्ती से लागू कराएं। किसी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा। प्रचार सामग्रियों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके अलावा नेताओं और अन्य तरह के खर्च पर भी निगाह जमाए रखें। फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को अवगत कराएं। मौके पर टीम पहुंच कर मामले की जांच करेगी। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वह मंगलवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में उप चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक, निजी भवन और छत पर राजनीतिक दलों का पोस्टर बैनर प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि तहसीलों में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम गठित कर दी गई है। तीन टीमें पूरे विधानसभाक्षेत्र में भ्रमण करेगी। आठ घंटें की शिफ्ट में काम करेंगे। शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंचेगी। यह लोग नेताओं के खर्च पर निगाह रखेंगे। इस दौरान एसपी डॉ. विपिन ताडा, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम शशांक चौधरी, एसडीएम इंद्र नंदन सिंह, एसडीएम विवेक यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी रहे।
गड़बड़ी पर यहां मिलाएं फोन
अमरोहा। उप चुनाव के ऐलान के साथ कंट्रोल रुम शुरु हो गया है। कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम का नंबर 05922-252032 है। किसी तरह की गड़बड़ी दिखे तो यहां पर फोन कर सकते हैं। संबंधित अधिकारी को अवगत कराया जाएगा। यहां पर फोन करने वाले का नाम और नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें