फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूसरे दिन भी बंदरों के हमले में तीसरी मंजिल से गिरी बुजुर्ग महिला, जान गई

Wed, 11 Feb 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। जिले में कुत्ते और छुट्टा पशु ही नहीं बंदरों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन बंदरों के हमले में एक और महिला की जान चली गई। दूसरी मंजिल से नीचे गिरीं गीता शर्मा (60) को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बंदरों के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

मृतक गीता शर्मा रजबपुर थानाक्षेत्र के कालाखेड़ा गांव में रहने वाले दिवंगत जयप्रकाश की पत्नी थीं। उनके परिवार में तीन बेटे बब्ली, अनिल उर्फ रिंकू और कपिल शर्मा हैं। दो बेटे बब्ली व अनिल की शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी सुषमा व राधिका भी घर ही रहती हैं। छोटा बेटा कपिल पंजाब में नौकरी करता है।
परिजनों के मुताबिक गीता शर्मा घर की दूसरी मंजिल पर बने आंगन में धूप में चारपाई पर बैठी थीं। तभी अचानक बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। जैसे ही गीता शर्मा बंदरों से बचने के लिए दौड़ीं तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने गीता शर्मा को जोया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाद में परिजनों ने शव का तिगरी धाम में अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से पहले मंगलवार को आदमपुर थानाक्षेत्र के चकफेरी गांव में रहने वाले किसान बाबूराम की पत्नी चमेली देवी पर बंदरों ने हमला कर दिया था। बंदरों से बचने के चक्कर में चमेली देवी की भी छत से गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें