इससे साफ हो गया कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई। हत्या क्यों और किसने की, अभी पुलिस इस बारे में पता नहीं लगा पाई है। परिवार के लोगों ने भी किसी से भी रंजिश होने से साफ इन्कार किया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
थाना क्षेत्र के गांव चौखट निवासी अख्तर अहमद का परिवार रहता है। उनके परिवार का पालन पोषण खेती से होता है। मंगलवार को वह दवा लेने की बात कह कर घर से निकले थे। रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
धवार को उनका शव गांव भगवानपुर भूड़ में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक खेत में पड़ा मिला। उनके दोनों हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे हुए थे और गले में रुमाल भी बंधा लगा था। घटनास्थल के नजदीकी अख्तर की बाइक भी खड़ी हुई मिली। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घर से गायब चल रहे बुजुर्ग का शव खेत में मिला है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच की जा रही है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।