फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जमीन के विवाद में गोली लगने से घायल बुजुर्ग की मौत

Mon, 10 Mar 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/ कुआंखेड़ा। शनिवार की देर शाम जमीन के विवाद में हुए संघर्ष में गोली लगने से घायल अब्दुल सलाम उर्फ सुखवा (50) की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर शाम गांव कुआंखेड़ा में मस्जिद के निकट जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया था। एक पक्ष के लोगों ने अब्दुल सलाम उर्फ सुखवा के परिजनों पर हमला कर दिया था। सुखवा अपने घर के पास एक प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहे थे। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया था। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर फायरिंग की और धारदार हथियारों से हमला कर लोगों को घायल कर दिया। हमले में अब्दुल सलाम उर्फ सुखवा भी गोली लगने से घायल हो गए थे। सुखवा की पत्नी अख्तरी व पुत्र नवाब भी घायल हो गए थे। सुखवा को शनिवार की रात को ही सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
सुखवा की शनिवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। तमाम रिश्तेदार व ग्रामीण उनके घर पहुंच गए। आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने की वजह से गांव में पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। सीओ श्वेताभ भास्कर मय फोर्स के गांव पहुंच गए। दोपहर बाद सुखवा का शव भी गांव पहुंच गया। मृतक के परिजन भूमि का बैनामा करने वाले अपने ही परिवार के सदस्यों के नाम रिपोर्ट में दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। परिजन एफआईआर में उनके नाम नहीं बढ़ाने तक सुपुर्द ए खाक करने से मना कर रहे थे। सीओ ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको सुपुर्द ए खाक करने पर राजी किया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र नवाब की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संघर्ष का एक वीडियो पुलिस को मिला है। वीडियो की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आरोपियों के नाम रिपोर्ट में बढ़ाए जाएंगे। श्वेताभ भास्कर, सीओ धनौरा
व्यापारिक केंद्र बनने से प्राॅपर्टी के रेट आसमान छू रहे हैं कुआखेड़ा में
मंडी धनौरा। धनौरा-अमरोहा मार्ग पर बसा कुआखेड़ा गांव व्यापारिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाता जा रहा है। कुआखेड़ा के आसपास दर्जनों गांव के लोग अपनी खरीदारी कुआखेड़ा के व्यापारियों से करते हैं। बीते पांच सालों में कुआखेड़ा में अप्रत्याशित रूप से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ी हैं। व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने से जमीनों के रेट भी आसमान छूने लगे। कुआखेड़ा मुख्य मार्ग पर जमीनों के भाव किसी मेट्रो शहर के बराबर हैं। प्राॅपर्टी को लेकर पहले भी कुआखेड़ा में खूनी संघर्ष हो चुके हैं। जमीनों के रेट बढ़ने से पैसों वालों के साथ दबंगों ने भी विवादित भूमि को खरीदना शुरू कर दिया। जिस भूमि पर कब्जे को लेकर शनिवार को संघर्ष हुआ। वह भी विवादित बताई जाती है। मृतक सुखवा के कुटुम्ब के ही एक सदस्य ने इस भूमि का बैनामा आरोपियों को कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें