फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पार करते समय वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Wed, 24 Jun 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। हाईवे पार कर रहे बुजुर्ग हुकम सिंह (70) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगढ़ निवासी हुकम सिंह कुछ दिन पहले अपने बेटे विजेंद्र कुमार के पास मुरादाबाद के कुंदननगर गए थे। मंगलवार को वह वापस अमरोहा लौट रहे थे। जोया क्षेत्र में सोत नदी के निकट वाहन से उतरने के बाद वह हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें