फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक को नशा सुंघाकर ई रिक्शा लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक
विज्ञापन

को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई रिक्शा लूटा
चौपला से शहवाजपुर डोर को किराए पर ले जाने की बात कहकर ले गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। थाना क्षेत्र में चौपला चौराहा पर सवारी बनकर बैठे तीन बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई रिक्शा लूट लिया। चालक को शहवाजपुर डोर के निकट फेंक गए। होश में आने पर वह थाना पहुंचा। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

गजरौला के मोहल्ला अंबेडकर नगर सत्यशील गौतम पुत्र नरेंद्र सिंह ई रिक्शा चलाता है। शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे वह चौपला पर खड़ा था। तभी तीन लोग आए। आरोप है कि तीनों ने सत्यशील से शहवाजपुर डोर चलने की बात कही। जिस पर उसने तीनों को ई रिक्शा में बैठा लिया। आरोप है कि तीनों ने उसे नशा सुंघा दिया। इसके बाद उसका ई रिक्शा लूट लिया। उसे शहवाजपुर डोर के निकट फेंक गए। काफी देर बाद होश में आने पर वह थाना पहुंचा। पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि नशा सुंघाकर ई रिक्शा चालक के साथ लूट की वारदात सामने आई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें