फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भूमि पर कब्जे के विवाद में तीन महिलाओं समेत आठ लोग गिरफ्तार

Fri, 03 Jan 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। गांव सुजमना में बंद पड़े क्रेशर की भूमि पर एक पक्ष ने जेसीबी से पक्का निर्माण ध्वस्त कराकर उस पर कब्जे का प्रयास किया। पुलिस ने दो पक्षों के आठ लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि गांव सुजमना में एक बंद पड़े क्रेशर की भूमि का बैनामा बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव अहमद नगर निवासी बीना त्यागी व अनीता त्यागी निवासी नूरपुर द्वारा अपने पक्ष में कराया गया था। उक्त भूमि का दाखिल खारिज भी हो चुका है। भूमि पर काबिज अनिल त्यागी निवासी गांव मलकपुर थाना धनौरा ने आपत्ति दर्ज कराई है। जिसकी सुनवाई छह जनवरी को है।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बीना त्यागी पक्ष के लोगों ने जेसीबी आदि की मदद से इस भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर अनिल त्यागी पक्ष भी मौके पर पहुंचा। दोनों में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने एक पक्ष से बीना त्यागी, अनीता त्यागी, सूरज, प्रवीन कुमार, शहजान व आनंद शर्मा व दूसरे पक्ष से अनिल त्यागी व संगीता त्यागी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया। पुलिस ने सातों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें