फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में महसूस हुए भूकंप के झटके

Thu, 07 Dec 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
डिडौली में भूकंप के झटकों के बाद घर के बाहर खड़ा परिवार। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बुधवार की रात भूकंप के झटकों ने नागरिकों की नींद उड़ा दी। जिले भर में अलग-अलग समय पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग थर्रा गए। भयवश लोग घरों से बाहर आ गए। एक दूसरे से भूकंप के झटके महसूस करने की पूछताछ करने लगे। रात भर लोग चैन से सो नहीं सके।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार की रात अमरोहा में करीब 8 बज कर 54 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। लोग अपने अपनों घरों व प्रतिष्ठानों पर कामकाज में व्यस्त थे। उसी दौरान अचानक भूकंप के झटके महसूस हुए। लोगों ने पहले तो नजर अंदाज किया लेकिन तत्काल ही नजर पंखे ओर दौड़ाई तो पंखा हिल रहा था। जिससे घबरा कर लोग घरों से बाहर आ गए।

कालोनी में देर रात तक लोग घरों के बाहर बैठ कर एक-दूसरे से भूकंप के झटके महसूस करने की चर्चा करते नजर आए। उधर डिडौली की एक कालोनी में घर के बाहर सहमे खड़े सौरभ गुप्ता, विजय गुप्ता, शिवम, तोषी, हर्षित, शिवानी आदि ने बताया कि वह घर में थे। उसी समय 9 बज कर 07 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस हुआ। अचानक उन्हें चक्कर आने लगे। जिससे उनकी नजर दरबाजे के कुंडे पर पड़ी तो कुंडा हिल रहा था। तत्काल पंखे की ओर देखा तो पंखा हिल रहा था। दूसरा झटका 9 बज कर 09 मिनट पर महसूस हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें