फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शहर में नौ मार्गों पर ही चल सकेंगे ई रिक्शा

Thu, 05 Nov 2026 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में ई-रिक्शाओं की बढ़ती संख्या और उनसे लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए परिवहन विभाग कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसके तहत शहर के नौ मार्गों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां ई-रिक्शाओं को चलने की अनुमति दी जाएगी। योजना के लागू होने से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग, नगर पालिका और यातायात पुलिस मिलकर इसके लिए कार्य योजना तैयार कर रही है। जिससे अनावश्यक रूप से ई रिक्शा न दौड़ें। इससे शहर में हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। त्योहारी सीजन में खास योजना तैयार की जा रही है। त्योहारों के दौरान मुख्य बाजार में फिलहाल वनवे व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े। आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी होती है। एआरटीओ मनोज मिश्र ने बताया कि 9 हजार ई रिक्शा पंजीकृत हैं। इनके लिए मार्ग तय किए जा रहे हैं। जिससे किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें