फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा लूट की घटना का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली पुलिस ने ई रिक्शा लूटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे लूटी गई ई-रिक्शा एवं बैटरी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को सैदनगली में अमरूद की बगिया के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति से ई रिक्शा लूट लिया था। जिसके संबंध में सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसके बाद बदमाशों की तलाश की गई। छानबीन के बाद शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अंकुरपाल, उपनिरीक्षक चुन्नीलाल, सिपाही मोहित, सिपाही अखिलेश व सिपाही मोहित की टीम ने हसनपुर संभल मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास से लियाकत, मोहम्मद अबरार व रियासत अली निवासी मोहल्ला कोर दरवार हसनपुर को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटी गई ई रिक्शा, दो बैटरे एवं एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। पूछताछ में बताया कि बरामद बैट्री को 11 जनवरी को गांव पंडकी से लूटे गए ई रिक्शा के होने बताया गया। जबकि ई रिक्शा को कबाड़ी वाले को बेच दिया गया था। बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम पूर्व में भी लूट व चोरी के मामले में सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें