फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, तीन बच्चे घायल

Thu, 03 Apr 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

बाल मेला व प्रदर्शनी देखकर लौट रहे बच्चों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान पत्थर वाली मस्जिद निवासी मोहम्मद इरशाद ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उनके साले का बेटा कैफ पुत्र तस्लीम, अयान, सूफियान हसनपुर में लग रहे बाल मेला व प्रदर्शनी को देखने गए थे। मेले से ई-रिक्शा में बैठकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि चालक ने नशे की हालत में ई-रिक्शा चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा अड्डे पर ई-रिक्शा पलट गया। जिससे ई-रिक्शा में बैठे बच्चों में चीखपुकार मच गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार कैफ, अयान व सूफियान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैफ की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। मामले में ई रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें