फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत महिला का हाईवे पर हंगामा.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घरेलू विवाद के चलते घर से निकली विवाहिता ने शराब पीने के बाद रविवार रात को हाईवे पर जमकर हंगामा किया। राहगीरों से गाली-गलौज की। महिला के हंगामे के चलते हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। रविवार रात को उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद महिला जोया चौराहे पर पहुंच गई। यहां पहले उसने शराब पी और करीब दस बजे टहलती हुई हाईवे पर पहुंच गई। यहां वह राहगीरों के साथ गाली-गलौज करने लगी, तभी आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। महिला के हंगामे के चलते चौराहे पर वाहनों के पहिये थम गए। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जोया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली से अन्य महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। बाद में पुलिस ने महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को जानकारी दी। थोड़ी ही देर में परिजन अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को जब अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें