फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नशे में युवक ने ब्लेड से खुद की गर्दन काटी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। नशे की हालत में एक युवक ने खुद की ब्लेड से गर्दन काट ली। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी किसान महावीर का परिवार रहता है। महावीर सिंह का बेटा महेंद्र शराब का आदी है। कोई कामकाज भी नहीं करता है। जिसके कारण अक्सर घर वालों से उसका विवाद रहता है। शुक्रवार की शाम शराब के नशे में एक दोस्त ने महेंद्र से कुछ बुरा भला कह दिया। जिससे वह नाराज हो गया और युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है यदि ऐसा हुआ है तो जांच पड़ताल के बाद तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें