बुरावली। शादी के नौ दिन बाद ही युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव का है। यहां पच्चीस वर्षीय युवक की 29 नवंबर को शादी हुई थी। शनिवार को युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताते हैं शादी के बाद से ही युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। मृतक की मां व पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल है। बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रहरा थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है। संवाद