फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आक्सीटॉसिन इंजेक्शन की बिक्री व भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण बनाने के लिए औषधि निरीक्षक व खाद्य विभाग की टीम ने कई दवा विक्रेताओं व किराने की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। किसी भी दुकान पर आक्सीटॉसिन इंजेक्शन नहीं पाया गया।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि पशुओं में काम आने वाले आक्सीटॉसिन इंजेक्शन की ब्लिस्टर पैक में सिंगल यूनिट की बिक्री की जा सकती है, जिसमें केवल दो एमएल दवा होती है। लेकिन आक्सीटॉसिन इंजेक्शन को वायल में बेचे जाने की शिकायत मिल रही है, जिसमें 10 एमएल दवा होती है। जोकि नियम विरुद्ध है।
उन्होंने बताया कि वायल की बिक्री व भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई के लिए टीम ने पुलिस बल साथ लेकर गांव चुचैला कलां के साप्ताहिक बाजार, दवा व किराना व्यापारियों की दुकानों पर चेकिंग की। मूंढाखेड़ा स्थित एक डेयरी पर भी चेक किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी आक्सीटॉसिन इंजेक्शन की वायल में बिक्री की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार, तन्मय अग्रहरी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें