फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: ग्रामीणों ने रातभर दिया पहरा, सुबह चार बजे आंख लगते ही घर में चोरी, मच गया हड़कंप

Tue, 22 Jul 2025 03:02 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, उझारी (अमरोहा)

सार

अमरोहा के सौंहत गढ़ी एक मजदूर के घर चोरी हो गई। चोर रुपये और आभूषण चुराकर फरार हो गए। इससे पहले ग्रामीणों ने रात में पहरा भी दिया था फिर भी वारदात हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैदनगली के सौंहत गढ़ी गांव में रविवार की रात मजदूर के घर चोरी हो गई। चोरों ने नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। चोरी हुए रुपये इलाज के लिए रखे थे। पुलिस जांच कर रही है। घटना सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। गांव निवासी विक्की ने बताया कि वह रात भर चोरों के भय में जाग रहा था।

विज्ञापन


पहरा भी दिया था, लेकिन सुबह करीब 4 बजे उसकी आंख लग गई और इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर 25 हजार और कुछ गहने लेकर फरार हो गए। यह नकदी विक्की ने अपनी बची हुई जमीन बेचकर अपने इलाज के लिए रखी थी।

ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन की दहशत के बाद गांव में ग्रामीण संगठित होकर रात में पहरा भी देते हैं, लेकिन इसके बावजूद चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस चोरी से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर तब जब ग्रामीण खुद सुरक्षा के लिए पहल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

नौगांवा सादात में रविवार रात कर्बला रोड निवासी जव्वाद हुसैन किसी कार्यक्रम में गए थे। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे सोए थे। इस बीच उनके घर में चोर घुस गए। वहीं इस बीच परिवार के सज्जाद घर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि पांच आदमी लाठी-डंडे लिए खड़े हैं। इस पर सज्जाद ने शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोगों के आने पर चार भाग गए। 

विज्ञापन

ढबारसी में रात के समय दिखे संदिग्ध, ग्रामीणों ने की फायरिंग 
ढबारसी गांव में दूल्हेपुर रोड के पास मक्का के खेत में संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रविवार रात करीब 11 बजे हुई इस घटना के बाद, ग्रामीणों ने एक-दूसरे को फोन पर सूचना देकर खेत को घेरने की योजना बनाई। कुछ ग्रामीण हथियार लेकर गए और हवा में कई फायर किए।

सूचना पर पुलिस भी पहुंची।  पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर संदिग्धों की तलाशी ली, लेकिन को नहीं मिला। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ग्रामीण पुलिस से गश्त बढ़ाने और ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें