बंद थी ट्रैक्टर की एक लाइट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे का कारण बने ट्रैक्टर में मुकम्मल हेड लाइट नहीं थी। सिर्फ एक साइड की लाइट जलने से रात के अंधेरे में दूर से यह पता नहीं चल पा रहा था कि यह ट्रैक्टर है। कांवड़ियों की ट्रॉली में तेज आवाज में बज रहे डीजे से ही अनुमान लग रहा था कि शिवभक्तों का कोई वाहन आ रहा है।
अलग-अलग हादसों में 11 कांवड़िये घायल
गजरौला हाईवे पर अलग- अलग स्थान पर हुए हादसे में 11 कांवड़िये घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से घायल कांवड़िये जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। रामपुर के कोतवाली गंज के पुलिस लाइन निवासी सागर रविवार रात करीब सवा बजे चौपला ओवरब्रिज पर बाइक फिसलने से हादसे का शिकार बने।
डेढ़ बजे रामपुर के बाबा दीप सिंह नगर के मुकेश नाईपुरा सामने बाइक फिसलने के कारण घायल हो गए। रात 2.20 बजे मुरादाबाद के गुलाब वाली चुंगी के अमन, ढाई बजे ताड़ी खाना के विवेक कुमार, अशोक नगर मुरादाबाद के अमन कुमार हादसे का शिकार हो गए। विवेक टूटी पुलिया और अमन राम मंदिर के सामने घायल हुए।
अशोक नगर के अमन बाइक को ओवरटेक करते समय घायल हुए। करीब पौने चार बजे जलालपुर कलां गांव के सामने हाईवे पर बाइकों की साइड लग जाने से मुरादाबाद के सिविल लाइन के गुरुदेव मौर्य उनका बेटा स्पर्श मौर्य और पड़ोसी अनिकेत घायल हो गए।
सुबह करीब चार बजे चौपला पर बाइक फिसलने से मुरादाबाद के नब्बू नगला के मोंटी, तड़के हुए सड़क हादसे में मुरादाबाद के लाल बाग काली मंदिर मोहल्ले के मयंक और अभिषेक राजपूत की बाइक मोहम्मदाबाद के निकट फिसल गई। इस कारण दोनों घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर कर दिए गए।