फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक घायल, हाईवे पर जाम में फंसे मंत्री ने कार से उतरकर जाना घायल का हाल

Mon, 25 Aug 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली चालक का हाल चाल जानते राज्य मंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति व विधायक। स्रोत- सोशल म - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली हाईवे की सर्विस रोड पर सीमेंट की बोरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से चालक घायल हो गया। रोड पर बोरियां फैल जाने से जाम लग गया। वहां से गुजरते समय यूपी के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति और विधायक राजीव तरारा का काफिला भी जाम में फंस गया। दोनों अपनी गाड़ी से उतरे और चोटिल ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक का हाल जाना। ज्यादा घायल न होने पर उसे हौसला देकर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह हुए इस हादसे में घायल होने वाला अंकित गजरौला थानाक्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी है। वह गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) से ट्रैक्टर ट्रॉली में सीमेंट की बोरी ला रहा था। जाम खुलवाने वाली पुलिस ने बताया कि राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति और विधायक राजीव तरारा मंडी धनौरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जाम खुलवाने के बाद पुलिस ने अपनी देखरेख में उनका काफिला आगे बढ़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें