ट्रैक्टर ट्राली चालक का हाल चाल जानते राज्य मंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति व विधायक। स्रोत- सोशल म
- फोटो : संवाद
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली हाईवे की सर्विस रोड पर सीमेंट की बोरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से चालक घायल हो गया। रोड पर बोरियां फैल जाने से जाम लग गया। वहां से गुजरते समय यूपी के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति और विधायक राजीव तरारा का काफिला भी जाम में फंस गया। दोनों अपनी गाड़ी से उतरे और चोटिल ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक का हाल जाना। ज्यादा घायल न होने पर उसे हौसला देकर आगे बढ़ गए।
रविवार सुबह हुए इस हादसे में घायल होने वाला अंकित गजरौला थानाक्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी है। वह गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) से ट्रैक्टर ट्रॉली में सीमेंट की बोरी ला रहा था। जाम खुलवाने वाली पुलिस ने बताया कि राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति और विधायक राजीव तरारा मंडी धनौरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जाम खुलवाने के बाद पुलिस ने अपनी देखरेख में उनका काफिला आगे बढ़वाया।