फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एप डाउनलोड करा व्यापारी के खाते से उड़ाए 90 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब मोबाइल में एसबीआई योनो एप चलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष के खाते से 90 हजार उड़ा लिए।
विज्ञापन

इससे पहले ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया था। व्यापारी ने बैंक पहुंचकर अपना खाता बंद कराया। बाद में दो मोबाइल नंबरों के आधार पर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अमरोहा नगर के मोहल्ला कटकुई में रहने वाले फैसल जफर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष हैं। उनका एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा में सेविंग अकाउंट है। उनके इस अकाउंट पर एसबीआई योनो एप नहीं चल रहा था। आरोप है कि नौ दिसंबर को करीब 6:15 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई और फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसबीआई योनो से बताया।
विज्ञापन

कहां की मैं एसबीआई योनो से बाल रहा हूं, आपका योनो एप नहीं चल रहा है। इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने फैसल जफर के पास व्हाट्सएप कॉल की और एप भेज कर इंस्टॉल करने के लिए कहा। जैसे ही फैसल जफर ने एप को मोबाइल में इंस्टॉल किया तो उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 90 हजार रुपये कटौती का संदेश आया, जिसे देखकर व्यापारी फैसल जफर के होश उड़ गए। वह तुरंत बैंक पहुंचे और अपने खाते पर रोक लगवाई।
बाद में कारोबारी फैसल जफर व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में मोबाइल नंबरों के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें