गजरौला। चोरों ने रात में किसी समय दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन के 15 पेंड्रोल चोरी कर लिए। लाइनर भी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पाकर आरपीएफ मौके पर पहुंची। चोरों का सुराग लगाने के लिए जांच की।
विज्ञापन
मामला कांकाठेर के सामने का है। रविवार रात किसी समय चोर रेलवे लाइन से 15 पेंड्रोल चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह गश्त के दौरान रेलवे के कर्मचारियों को चोरी की भनक लगी। जाकर देखा तो पेंड्रोल के साथ ही लाइनर भी चोरी हो गए थे। जिसकी सूचना पाकर आरपीएफ के दरोगा आशीष कुमार मौके पर गए। उन्होंने पेंड्रोल और लाइनर चोरी की आस पास जांच पड़ताल की। बताते चलें कि रेल की पटरियों में पेंड्रोल का अहम स्थान है। यह पटरियों को कसकर रखती है। इसके चोरी हाे जाने या टूट जाने पर रेल हादसे की आशंका बढ़ जाती है। आरपीएफ दरोगा ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर खुलासा किया जाएगा।