फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के विवाद में पांच लोगों ने शराब पिलाकर की थी मोहम्मदाबाद में दो चालकों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। गांव मोहम्मदाबाद में दो चालकों की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। हत्याकांड के दो नामजदों को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की है। अब तक की पूछताछ में शराब पिलाकर दोनों की हत्या करने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक हत्या को अंजाम देने में पांच लोगों का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस अभी इस पर कुछ भी साफ-साफ कहने से बच रही है। शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से लेकर अपरान्ह तक एएसपी अजय प्रताप सिंह गजरौला थाने में ही मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने हत्याकांड के सिलसिले में नामजद दो आरोपियों समेत चौकीदार और अन्य लोगों से भी कई-कई बार पूछताछ की। वहीं ब्रजघाट चौकी इंचार्ज समेत थाने के कई दरोगा बरामद धारदार हथियार, खून से सने डंडे आदि की फर्द तैयार करने में जुटे रहे। मौके से मिले सामान को सील कराने की प्रक्रिया भी की गई। सूत्रों के मुताबिक सूफियान और रामनिवास उर्फ डब्बू को मौत के घाट उतारने से पूर्व उन्हें शराब पिलाई गई थी। नशा हावी होने पर ही दोनों की हत्या की गई। चर्चा यही है कि हत्या का कारण मोबाइल को लेकर चल रहा विवाद ही रहा। हालांकि अभी हत्या के स्पष्ट कारणों की पूरी तरह जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें