हसनपुर। क्षेत्र के गांव में खूंखार कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दादा-पोती को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों ने सीएचसी पहुंचकर उपचार करवाया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी धर्मवीर सिंह दो दिन पहले अपनी सात वर्षीय पोती याेगिता के साथ गांव में परचून की दुकान से सामान खरीदकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में खूंखार कुत्तों ने दोनों पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें कुत्तों से बचाया। ग्रामीणों का कहना है आवारा कुत्ताें की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम भगत सिंह का कहना है कि कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।