फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्वास्थ्य निदेशक दफ्तर को सौंपे डिफाल्टर एक्सरे टेक्नीशियन के दस्तावेज

Fri, 12 Sep 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सीएमओ अमरोहा के अधीन हसनपुर सीएचसी पर डिफाल्टर एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर तैनात अर्पित के सभी दस्तावेज लखनऊ में स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय में सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि अमरोहा में ड्यूटी करने वाला अर्पित फर्जी है या सही यह शासन से ही स्पष्ट होगा। फर्जी अर्पितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। अगर यह अर्पित फर्जी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी और ड्यूटी के दौरान दिए गए वेतन की भी रिकवरी की जाएगी।

जिले में करीब साढ़े छह साल एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर तैनात रहे फर्जी अर्पित ने 47 लाख रुपये से ज्यादा कमाए है। विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद उक्त रकम वसूल की जा सकती है। हसनपुर सीएचसी में तैनात अर्पित ने प्रत्येक माह 61536 रुपये की तनख्वाह ली थी। स्वास्थ्य विभाग की माने तो पूरे कार्यकाल में 47 लाख से ज्यादा रुपये अर्पित को दिए गए। यह अर्पित 18 सितंबर 2023 को तबादला कराकर बदायूं जनपद के लिए गया था। शासन से तलब होने के बाद अर्पित के सभी दस्तावेज लेकर लखनऊ भेजे गए। यहां उसके सभी दस्तावेजों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन


उधर, फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद छह अर्पित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साल 2016 से साल 18 अगस्त 2023 तक अमरोहा में तैनात रहा एक अर्पित वर्तमान में बदायूं में तैनात है। अमरोहा में तैनाती के दौरान उसने हसनपुर सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर नौकरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें