फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: इंस्टाग्राम आईडी पर लगाया डाॅक्टर का मोबाइल नंबर

Wed, 01 Jan 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। इंस्टाग्राम आईडी पर कस्बे के डाॅक्टर का मोबाइल नंबर लगाने का मामला सामने आया है। अलग-अलग राज्यों से तरह-तरह के फोन, संदेश आने से डाॅक्टर परेशान हैं। चिकित्सक ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के आदेश पर साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जाटव कालोनी निवासी डाॅ. आसिम एमबीबीएस डाॅक्टर हैं। वह कस्बा में ही अस्पताल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि करीब छह महीना पहले अज्ञात ने उनके मोबाइल नंबर का प्रयोग करके ब्रदर्स वियर्स-नेपाल के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना ली। इंस्टाग्राम आईडी पर उनका नंबर होने के कारण अलग-अलग नंबर से फोन आने लगे।
व्हाट्सअप पर भी संदेश आने शुरू हो गए। झारखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर व उत्तर प्रदेश से ही नहीं बल्कि नेपाल के नंबर से फोन आ रहे हैं। कुछ दिन तो डाॅ. आसिम ने इस पर ध्यान नहीं दिया लेकिन लगातार फोन व संदेश आने के बाद उन्होंने देखा तो पता चला कि ब्रदर्स वियर्स-नेपाल के नाम से बनाई गई इंस्टाग्राम आईडी पर उनका नंबर दर्ज है।
विज्ञापन

उन्होंने एसपी को शिकायतीपत्र कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एसपी के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें