फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी डाक्टर का इलाज से इंकार, गर्भवती की मौत

Tue, 30 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
फाइल फोटो: मेडिकल रिपोर्ट - फोटो : Getty
विज्ञापन
क्षेत्र के एक निजी अस्पताल गंभीर हालत में एक गर्भवती को संभल के निजी चिकित्सक के पास रेफर कर दिया गया, संभल में भी डाक्टर ने संडे रेस्ट का हवाला देकर गर्भवती को नहीं देखा। अंत तड़पकर गर्भवती की मौत हो गई। सैदनगली पहुंचकर परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
विज्ञापन


सैदनगली के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी धर्मपाल मजदूरी करता है। रविवार सुबह को उसकी पत्नी बबीता को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। धर्मपाल ने पत्नी को सैदनगली के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ा तेज हो गई तो डाक्टरों ने प्रसव कराने का प्रयास किया लेकिन प्रसव नहीं हो पाया।

दोपहर दो बजे तक भी प्रसव नहीं हो पाया तो डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। यहां से डाक्टर ने महिला को संभल के एक प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस में महिला के साथ सैदनगली के अस्पताल का कंपाउंडर भी गया था। संभल में संडे के दिन डाक्टर भी अवकाश पर ही रहते हैं। यहां महिला डाक्टर ने रेस्ट होने की बात कहकर मरीज को देखने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


इस बीच पीड़ा तेज होने पर महिला की मौत हो गई। परिजन शव को वापस ले आए। यहां पर परिजनों ने सैदनगली के डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष मुस्तकीम अली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


सैदनगली के निजी अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि महिला को गंभीर हालत में संभल रेफर किया गया था। हमारी तरफ से कोई लापरवाही नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें