फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला को प्रयागराज के बाद मिनी कुंभ मानकर ड्यूटी करें : डीएम

Fri, 08 Nov 2024 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि तिगरी मेला को प्रयागराज के बाद मिनी कुंभ मानकर ड्यूटी करें। बहुत ही सूझ बूझ, ईमानदारी रणनीति के तहत ड्यूटी करनी होगी। विभिन्न विभागों का समन्वय अवश्य होना चाहिए।
विज्ञापन

कोतवाली मेला में डीएम-एसपी ने गंगा मेला को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गंगा घाट पर डयूटी करने वाले पुलिसकर्मी सतर्क रहकर डयूटी को अंजाम दें। कहा कि सदर चौक पर भी डयूटी को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा। विभिन्न विभागों का समन्वय अवश्य होना चाहिए। कोई कमी दिखती है उसको दुरुस्त कराया जाए। प्रतिबंधित पेय पदार्थ पर नजर रखी जाए। डॉक्टर और स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेगा। सदर चौक पर सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी बहुत ही गंभीरता से करें। लापरवाही क्षम्य न होगी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा ककि तिगरी मेला धार्मिक है। आपसी समन्वय से सतर्क रहकर डयूटी करें। लोगों के साथ मधुर व्यवहार और विनम्रता का व्यवहार करें। मेले में स्टंट करने वालों को रोककर गाड़ी सीज करें। इस दौरान एडीएम एफआर ब्रजेश त्रिपाठी, एएसपी राजीव कुमार सिंह, एसडीएम धनौरा, सीएमओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें