फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनएस ने दिल्ली को हराकर 165 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन दिल्ली और डीएनएस की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। संदीप तोमर और अभिषेक की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत डीएनएस ने यह मैच 165 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

यूथ क्रिकेट क्लब एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मास्टर भूरे और आरिफ फारुख मेमोरियल सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन दिल्ली और डीएनएस एकेडमी के बीच मैच खेला गया। डीएनएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 6 विकेट खोकर 276 रन बनाए। जिसमें संदीप तोमर ने 73 और अभिषेक ने 57 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से रौनक सिंह और आर्यन ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 22 ओवरों में मात्र 111 रन बनाकर आउट हो गई। दिल्ली की ओर से अंकित चिल्लर ने सर्वाधिक 35 और सम्राट ने 15 रन बनाए। डीएनएस की और से शिवम शर्मा और प्रियांशु ने तीन-तीन विकेट लिए। इस दौरान डीएनएस ने 165 रन से दिल्ली को हरा दिया। डीएनएस के संदीप तोमर मैन ऑफ द मैच चुने गए। मैच में एंपायर की भूमिका शमशाद अल्वी और सतेंद्र सिंह ने निभाई। मोहित मरदान और तबरेज स्कोरर रहे। इस दौरान रिजवान पाशा, परवेज पाशा, इमरान पाशा, महशर, शहजाद, मोहम्मद जुबेर, अनस, चमन सिंह आदि मौजूद रहे। शनिवार का मैच हरियाणा और दिल्ली के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें