फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आईटीआई में प्रवेश की गति धीमी, दो चरण पूरे फिर भी 62 फीसदी सीटें खाली

Wed, 30 Jul 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आईटीआई में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है लेकिन अभी भी प्रवेश अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पा रहे हैं। दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी लगभग 62 फीसदी सीटें खाली रह गई है। वहीं महिला संबंधी ट्रेड में भी छात्राओं का कम रूझान देखने को मिला है। खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अब तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


राज्य व्यसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से जिले में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित किए जाते है। जहां स्वरोजगार व अन्य कंपनियों में रोजगार के लिए युवा तकनीकी शिक्षा हासिल करते हैं। इन संस्थानों में वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स, स्टेनोग्राफर, प्लंबर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ट्रेक्टर मैकेनिक, ड्राफ्टमैन समेत कई अन्य ट्रेड्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है।

आईटीआई में प्रवेश के लिए युवाओं में रूझान बढ़ाने को आवेदन के समय विभाग की ओर से आईटीआई चलो अभियान भी चलाया गया था। इसमें आईटीआई संस्थानों के शिक्षकों ने घर-घर जाकर युवाओं को आवेदन के लिए प्रेरित किया था। इसके बाद मेरिट के जरिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई थी। फिलहाल दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है लेकिन इसके बाद भी अधिकांश सीटें खाली रह गई हैं। दो चरणों की प्रक्रिया के बाद पांचों संस्थानों में केवल 38 फीसदी सीटें ही भरी जा सकी हैं। अब तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में इन सीटों को भरा जाएगा। फिलहाल अभी तीसरे चरण की प्रक्रिया की तारीख घोषित नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


महिला संबंधी ट्रेड में अधिकांश सीटें खाली

आईटीआई में महिलाओं के लिए भी कई ट्रेडों का संचालन किया जाता है। इसमें प्रवेश पाकर महिलाएं घर बैठे ही स्वरोजगार कर सकती हैं लेकिन इन सीटों पर भी महिलाओं के प्रवेश का रूझान कम ही है। नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा के अनुसार आईटीआई में महिलाओं के लिए ड्रेस मेकिंग, स्विंग टैक्नोलॉजी, कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइन एंड टैक्नोलॉजी आदि ट्रेड संचालित की जा रही है लेकिन इन ट्रेडों में अधिकांश सीटें खाली ही रह जाती हैं।

यह है दूसरे चरण के बाद सीटों की स्थिति



संस्थान - कुल सीट - रिक्त सीटें

अमरोहा - 456 - 240

गजरौला - 508 - 315

गंगेश्वरी - 416 - 247

हसनपुर - 372 - 260

नौगांवा सादात - 396 - 271

-



आईटीआई में प्रवेश के लिए दो चरणों की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद भी अधिकांश सीटें खाली रह गई हैं। अब तीसरे चरण की प्रक्रिया में इन सीटों को भरा जाएगा। - राहुल कृष्ण शर्मा, नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें