फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम-पालिका अध्यक्ष ने किया स्मार्ट लाइट पोल का अनावरण

Wed, 30 Jul 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका द्वारा गुरु गोविंद सिंह चौक से लकड़ा चौराहा तक लगाए गए स्मार्ट डेकोरेटिव लाइट पोल का अनावरण डीएम निधि गुप्ता वत्स व पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि महानगरों व स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर को ओर अधिक सुंदर बनाए जाने के कार्यों में नगर के गुरु गोविंद सिंह जी चौक से बिजनौर मुख्य मार्ग पर लकड़ा चौराहा तक मार्ग के दोनों ओर स्मार्ट डेकोरेटिव लाइट पोल लगाए गए हैं। पहले चरण में यह लाइट पोल गुरु गोविंद सिंह चौक से लकड़ा चौराहा तक लगाए गए हैं।
इसके बाद इन लाइटों का विस्तार करते हुए नगर के समस्त प्रमुख मार्गों पर लगाया जाएगा। डीएम ने पालिका द्वारा लगाई गई लाइटों का निरीक्षण किया गया। ईओ डाॅ. ब्रजेश कुमार ने पालिका द्वारा शहर के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पूरन सिंह सैनी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सैनी, हाजी खुर्शीद अनवर, मरगूब सिद्दीकी, इकबाल खान, सुबोध रस्तोगी, मोनू यादव व सभासद अंकित गुप्ता, फहीम शाहनवाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें