फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लर्निंग रिसोर्स पैकेज के तहत 35 शिक्षकों को डीएम ने बांटे टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत लर्निंग रिसोर्स पैकेज के तहत परिषदीय स्कूलों के मुख्य अध्यापकों को टैबलेट का वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। डीएम ने छह ब्लॉक के 35 मुख्य अध्यापकों को टैबलेट का वितरण किया। अब टैबलेट के माध्यम से शिक्षकों की हाजिरी लगेगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं की फीडिंग भी इसी के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार त्यागी ने टैबलेट वितरण करते हुए कहा कि शिक्षकों पर भविष्य निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी होती है। वह आने वाली पीढ़ी को देश के लिए तैयार करने का काम करते हैं। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि टेबलेट वितरण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, मिड डे मील की फोटो एवं सूचना का आदान-प्रदान करना है। विद्यालय के समस्त 14 अभिलेख/रजिस्टर टैबलेट पर उपलब्ध होंगे। दीक्षा के माध्यम से प्राप्त होने वाले वीडियो, प्रेरणा एप पर दी जाने वाली समस्त सूचनाओं का प्रशिक्षण तथा राज्य परियोजना कार्यालय से सीधे वीडियो कॉलिंग के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान एवम निर्देशन भी किया जा सकेगा। शिक्षकों की हाजिरी भी अब इसी के माध्यम से लगेगी।
सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने शिक्षकों से अपने विद्यालय को निपुण बनाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा जल्द से जल्द अपने जिले को निपुण घोषित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नगर अमरोहा भारत भूषण त्यागी, बीईओ राजकुमार, जिला समन्वयक प्रशांत कुमार, ज्योति शेखर ,मनोज कुमार, एसआरजी हेमा तिवारी ,अनिल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें