फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में देवदूत बने गोताखोर: अस्थियां विसर्जन के बाद गंगा में नहाते समय डूबने लगे युवक, ऐसे टला बड़ा हादसा

Fri, 08 May 2026 07:45 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा के गजरौला स्थित ब्रजघाट में अस्थियां विसर्जन के बाद गंगा में नहाते समय दिल्ली के चार युवक डूबने लगे। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन
गोताखोरों ने बचाई युवकों की जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले के गजरौला में परिचित की अस्थियां विसर्जन करते समय ब्रजघाट गंगा में डूबे दिल्ली के चार युवकों को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। जिनमें एक की हालत नाजुक बनी है। उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन



 
दिल्ली निवासी प्रदीप, पीयूष कुमार, तनिश और सुमित आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे चारों भाई परिचित की अस्थियां विसर्जित करने के लिए परिवार के साथ ब्रजघाट में आए थे। बताया जा रहा है कि अस्थि विसर्जित करने के बाद चारों गंगा में नहाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक चारों ही गहरे जल में चले गए और डूबने लगे। उनको डूबते देख गंगा तट पर मौजूद गोताखोरों दीप चंद, मुकेश कुमार, राजू, काले आदि ने गंगा में छलांग लगा दी। चारों को कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बचा लिया। सूचना पाकर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस पहुंच गई। एक युवक की हालत नाजुक होने के कारण पुलिसकर्मियों और गोताखोरों ने सीपीआर दी। जिसके बाद उसे होश आया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें