फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रक की टक्कर से बीएएमएस के छात्र की मौत, साथी घायल

Fri, 08 May 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। थाना क्षेत्र में गवां-रहरा मार्ग पर चारधाम यात्रा पूरी करके वापस बाइक पर सवार होकर लौट रहे बीएएमएस के दो छात्रों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक छात्र की मौत हो गई। ये दोनों छात्र जनपद देवरिया के रहने वाले थे और आगरा में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन

जनपद देवरिया निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त अजीत (22) निवासी सतराजीत सिंह निवासी जंगल सेलवा थाना महुआ, देवरिया के साथ आगरा के एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। कुछ दिन पहले दोनों बाइक से ही चारधाम यात्रा पर निकले थे। चारधाम यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार की देररात वापस आगरा के लिए लौट रहे थे। रहरा गवां मार्ग पर दढ़ियाल पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
राहुल बाइक चला रहा था जबकि अजीत पीछे बैठा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में अजीत को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर लिया है। ट्रक चालक मौके से भाग गया। छात्र की मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। थाना प्रभारी कोमल तोमर ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें