अमरोहा। कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को जिला जज विवेक ने न्यायिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के कार्यालयों से लेकर पूरे परिसर का जायजा लिया और सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला जज ने स्पष्ट कहा कि न्यायालय और कचहरी परिसर में कोई भी व्यक्ति मोबाइल से वीडियोग्राफी नहीं करेगा। यदि कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और परिसर में निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला जज ने अधिवक्ताओं से भी बातचीत कर सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर चर्चा की।