फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवा और छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करें राजनीतिक दल

Thu, 15 Oct 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। निर्वाचक नामावली में छूटे हुए और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम शामिल कराने के लिए राजनीतिक दल सक्रिय सहयोग करें। विशेष अभियान के तहत पात्र मतदाताओं के फार्म-6 भरवाने के साथ सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की नियुक्ति भी जल्द पूरी कराएं। बुधवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से यह अपील की।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से डीएम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष अभियान के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरवाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने सभी बूथ लेवल एजेंटों को सक्रिय करने और संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित करने की अपील की। जिन दलों ने अभी तक सभी मतदेय स्थलों पर बीएलए नियुक्त नहीं किए हैं, उनसे नियमानुसार जल्द नियुक्तियां पूरी करने को कहा गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गरिमा सिंह, भाजपा प्रतिनिधि चंद्रभान सिंह भाटी, बसपा प्रतिनिधि डॉ. जफर महमूद अब्बासी, कांग्रेस प्रतिनिधि फैज आलम राईनी, सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मोहम्मद हारिस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें