हसनपुर। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय और पूर्ति निरीक्षक मोहित कुमार ने नगर की दो गैस एजेंसियों और उनके गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने वहां मौजूद अव्यवस्थाओं को देखकर संबंधित अधिकारियों और प्रबंधकों को कड़ी फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम को गैस बुकिंग और ई-केवाईसी के लिए काउंटर पर ऑपरेटरों की संख्या कम मिली। उपभोक्ताओं की भीड़ और उनके समय की बर्बादी को देखते हुए एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बुकिंग और केवाईसी काउंटर पर ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाई जाए। किसी भी उपभोक्ता को अपने काम के लिए अनावश्यक घंटों इंतजार न करना पड़े। एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक ने गैस गोदामों में स्टॉक की जांच की। उन्होंने रजिस्टर और उपलब्ध सिलिंडरों का मिलान किया। संचालकाें केा निर्देशित किया कि क्षेत्र में मांग के अनुसार ही गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को परेशानी ना हो सके । गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी एजेंसी या बिचौलिया अवैध भंडारण या निर्धारित दर से अधिक वसूली में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।