सवारियां बैठाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने टेंपो चालक को दौड़ाकर पीटा, जिससे टेंपो चालक लहूलुहान हो गया। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले में एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
डिडौली क्षेत्र के हरियाना गांव निवासी कल्लू टेंपो चालक है। मंगलवार दोपहर संभल चौराहे पर सवारियां बैठाने को लेकर कल्लू की ढकिया चमन निवासी वासिफ से कहासुनी हो गई। वासिफ ने तीन अन्य साथियों को बुला लिया और चारों ने कल्लू के साथ मारपीट की। उन्होंने टेंपो चालक कल्लू को दौड़ाकर पीटा।
आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिसकर्मियों ने घायल टेंपो चालक कल्लू को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में वासिफ और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।