फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मस्जिद में सलाम पढ़ने को लेकर विवाद, देवबंदी-बरेलवी पक्ष में मारपीट व पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। मस्जिद में सलाम पढ़ने की नई परंपरा को लेकर देवबंदी और बरेलवी पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे, धारदार हथियार और तमंचे से मारपीट करके एक परिवार के सदस्यों को लहूलुहान कर दिया। पथराव कर जानलेवा हमला किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। मामले में चार सगे भाइयों समेत दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के तेलीपुरा माफी गांव का है। यहां पर देवबंदी और बरेलवी मसलक के लोग रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच वर्षों से मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है। पंद्रह साल पहले दोनों पक्षों में मस्जिद के भीतर कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं करने की सहमति बनी थी। तभी से विवाद शांत था। देवबंदी के ताल्लुक रखने वाले गांव निवासी जुबेर अहमद सोमवार को फज्र की नमाज अदा करने मस्जिद गए थे। नमाज के बाद बरेलवी से संबंध रखने वाले तसद्दूक उर्फ इमरान, सिकंदर, अल्ताफ, इलियास, शाहिद, फिरोज, अजनबी, नूर, अलाउद्दीन ने मस्जिद में सलाम पढ़ने की नई परंपरा शुरू कर दी। जैसे ही जुबेर अहमद ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार, तमंचे और डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
शोर मचाने पर जुबेर अहमद के परिवार के लोग मौके पर आ गए। तभी आरोपियों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और पथराव शुरू कर दिया। महिलाओं को भी पीटा गया। घटना में जुबेर अहमद और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही अमरोहा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल से भीड़ को हटाकर बिगड़ते हालात संभाले और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले में तसद्दुक उर्फ इमरान, सिकंदर, अल्ताफ, इलियास, साजिद, शाहिद, फिरोज, अजनबी, नूर, अलाउद्दीन के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आरोपियों में तसद्दुक उर्फ इमरान, सिकंदर, अल्ताफ, इलियास सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उजैर अहमद, परवेज आलम, इमरान, नदीम, उलाउद्दीन और साजिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें