फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल में निर्माण को लेकर दो समुदाय आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव मूंढाखेड़ा में धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। जिसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने निर्माण रोक दिया। इस दौरान पुलिस की ग्रामीणों से नोकझोंक हुई। गांव में पहुंचे एडीएम और एएसपी ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। गांव में सुरक्षा के लिहाज पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मूंढाखेड़ा में धार्मिक स्थलों के निर्माण को लेकर करीब 10 साल से विवाद चल रहा है। मंगलवार को एक बार फिर गांव में तनाव स्थिति बन गई। बताया जाता है कि एक समुदाय के लोगों ने बिना अनुमति धार्मिक स्थल में निर्माण शुरू करा दिया। जिसे देख दूसरे समुदाय के लोगों ने भी अपने धार्मिक स्थल में निर्माण शुरू करा दिया। जिसे लेकर दोनों समुदाय के लोगों में तनातनी हो गई। सूचन पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार और मूढ़ाखेड़ा चौकी प्रभारी सत्यदेव सिंह दोनों धार्मिक स्थलों में निर्माण को रोक दिया। इस दौरान दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने को जाने लगी। जिसपर हिरासत में लिए गए युवकों के पक्ष के लोगों ने पुलिस की गाड़ी घेर ली और एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। जानकारी होने पर एसडीएम नौगावां इंद्रनंदन सिंह और सीओ सदर दिनेश यादव अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। दोनों आरोपितों को थाने भेज दिया। इसके बाद एडीएम विनय कुमार, एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ धनौरा सतेंद्र कुमार और कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। अफसरों ने मामला शांत कराया। इस मामले में देर रात तक दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर सुलह कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसर गांव में डटे थे। सीओ सदर दिनेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास जारी है। गांव में अब किसी प्रकार की तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें