फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जनपद के हर गांव की डायरेक्टरी बनकर तैयार, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अब जिले के 1070 गांवों और नौ नगर निकायों से जुड़ी जानकारी एक क्लिक पर ऑनलाइन मिल सकेगी। प्रशासन ने सभी गांवों, वार्डों और स्थानीय निकायों की विलेज डायरेक्टरी तैयार कर ली है।
विज्ञापन

डायरेक्टरी में गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दर्ज की गई है। इसमें स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या समेत अन्य जरूरी विवरण भी उपलब्ध होंगे। सभी ग्रामीण और शहरी प्रशासनिक इकाइयों की जानकारी एक ही पोर्टल पर मिलेगी।
जिले के नौ नगर निकायों में अमरोहा, जोया, नौगावां सादात, धनौरा, बछरायूं, गजरौला, हसनपुर, उझारी और सैदनगली शामिल हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि ग्राम निर्देशिका तैयार हो गई है। इससे गांव और शहर की पूरी जानकारी पोर्टल पर मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें