फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे का निर्माण रुकवाने पर सलेमपुर हेमनगर में तनाव

Thu, 30 Mar 2017 01:21 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मदरसा
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के सलेमपुर हेमनगर में बुधवार को मदरसे का लिंटर रुकवाने पर दो समुदायों में तनाव व्याप्त हो गया। धार्मिक स्थल का निर्माण रुकवाने से गुस्साए लोगों ने दूसरे समुदाय के घर चढ़ाई कर दी।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब धार्मिक स्थल को ग्राम पंचायत की जमीन बता कर विरोध किया जा रहा है तो दूसरे समुदाय के ग्रामीण का घर भी ग्राम पंचायत की जमीन पर बन रहा है, इसे भी नहीं बनने देंगे। सूचना से हड़कंप मच गया। तीन थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस को देख चढ़ाई करने वाले फरार हो गए।

देहात थाना क्षेत्र के सलेमपुर हेमनगर गांव में मदरसा बनाने के लिए डाले जा रहे लिंटर को लेकर दो समुदाय के लोगों में तनाव हो गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। निर्माण रुकवाने के बाद पुलिस वापस लौट गई। दो पुलिसकर्मी ही गांव में रह गए। गांव निवासी चंद्रपाल का मकान बन रहा है।
विज्ञापन


दूसरे समुदाय के लोगों ने चंद्रपाल के घर को भी ग्राम समाज में बनाए जाने का आरोप लगाते हुए चढ़ाई कर दी। निर्माण रुकवा दिया, कहा कि जब मदरसे का निर्माण नहीं किया जा सकता तो घर का भी नहीं होने देंगे। चढ़ाई करने की सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में देहात एसओ मोहित चौधरी, शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया, नौगावां सादात थाना प्रभारी अनिल समानिया तीन थानों की पुलिस लेकर गांव में पहुंचे। पुलिस को देख चढ़ाई करने वाले फरार हो गए। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

धर्मशाला बताकर रखी थी बुनियाद
देहात थाना क्षेत्र के सलेमपुर हेमनगर गांव में मदरसे पर लिंटर को लेकर दोनों समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। विरोध कर रहे समुदाय का कहना है कि दिसंबर-जनवरी में इसकी बुनियाद रखी गई थी। उस समय इसे धर्मशाला या बारात घर बताया गया था। साथ ही मदरसा ग्राम पंचायत की जमीन पर बनाए जाने का भी आरोप लगाया, जबकि संबंधित समुदाय के अशरफ, हबीब, अयूब, हाजी छिद्दा, अब्दुल सलाम का कहना है कि यह जमीन गांव के ही उनके समुदाय के कल्लू की है, जिसका गाटा संख्या 298 में है। जमींदारी जमाने से उनकी है। दूसरे समुदाय के लोगों का विरोध करना गलत है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें