फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेलते समय बच्चों पर गिरी जर्जर दीवार, छह घायल

Wed, 08 Mar 2023 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में मकान की जर्जर दीवार गिरने से छह बच्चे घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सोमवार दोपहर को हुआ। हादसे के वक्त बच्चे खेल रहे थे। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। हादसा सोमवार दोपहर को गांव बाईखेड़ा में हुआ। गांव निवासी महेश सिंह के घर पर गांव निवासी हरीराज का बेटा बादल कुमार, प्रमोद कुमार एवं बेटी प्रिया कुमारी, इसके अलावा महेश का बेटा राजा, मलुवा का बेटा जितेंद्र, नन्हा का बेटा रविंद्र व सतीश का पुत्र दक्ष खेल रहे थे। खेलते समय गांव निवासी राकेश पुत्र परमा के मकान की जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इसकी चपेट में आकर बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बच्चों के मलबे से बाहर निकाला। घायल बच्चों को हसनपुर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद प्रमोद को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रमोद की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें