फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मेला स्थल पर गंगा के कटान से घाट बनाने में परेशानी

Thu, 30 Oct 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी धाम (अमरोहा)।
विज्ञापन

भले ही प्रशासन मेले में मुकम्मल व्यवस्थाओं का दावा कर रहा हो लेकिन हकीकत बिल्कुल जुदा है। पिछले सालों की तरह श्रद्धालुओं को न तो तंबू लगाने के लिए जगह मिल पा रही है और न नहाने के लिए घाट। इस बार सदर चौक का दायरा भी छोटा है जबकि सड़क भी संकरी दिख रही है।

गहरे पानी के कारण श्रद्धालुओं के नहाने के लिए मुकम्मल घाट तैयार नहीं हो सके। मेले में दुकानदारों को भी जगह नहीं मिल पा रही है। घाट नंबर 14, 15 और 16 की तरफ गंगा कटान कर रही है। इस बार देर तक बारिश होने व गंगा के कटान के कारण भी तैयारियों को पूरा करने में परेशानी हुई। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी भी कटान को रोकने की जद्दोजहद में लगे हैं। बीते सालों के मुकाबले इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले में करीब 30 से 35 लाख श्रद्धालु एक साथ आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसमें हर साल इजाफा हो रहा है और इस बार भी श्रद्धालुओं की संख्या में करीब दो से पांच लाख का इजाफा होने का अनुमान है। मेले में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बुधवार को कई जगह फसल कटवाई जा रही है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिले धनौरा एसडीएम खुद गन्ने की फसल को कटवाती दिख रही हैं। मेले के आयोजन के लिए प्रशासन ने 5.41 करोड़ रुपये शासन से मांगे थे और भव्य तरीके से मेला कराने के लिए 3.68 करोड़ रुपये प्रशासन को मिल चुके हैं। जबकि, मेले में लगने वाली दुकानों व खेल-खिलौनों वालों से भी किराया लिया जाता है।
मेले में सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को डूबने से बचाने के लिए गोताखोर तैनात हैं। पुलिस मोटर बोट से गंगा में निगरानी कर रही है। - अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा

मेले में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। गंगा के कटान के कारण थोड़ा परेशानी जरूर हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम
प्रभारी मंत्री करेंगे मेले की शुरुआत : गंगा मेले की शुरुआत एक नवबंर को होगी। इसमें प्रभारी मंत्री केपी मलिक गंगा पूजन व आरती में शामिल होंगे। इसी दिन नृत्यांजलि फाउंडेशन द्वारा रामलीला मंचन व फोक डांस की प्रस्तुति देंगे। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री के अलावा सांसद कंवर सिंह तंवर व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, सत्यपाल सैनी, जयपाल सिंह व्यस्त व जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर शामिल होंगे।
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग के पसीने छुटा रहा घाटों पर कटान
तिगरी धाम।
गंगा मेला स्थल पर गंगा द्वारा किया जा रहा कटान बाढ़ खंड विभाग के पसीने छुटा रहा है। एक तरफ बाढ़ खंड विभाग द्वारा स्नान घाट को सही कराया, दूसरी तरफ श्रद्धालु स्नान करते रहे। गंगा द्वारा लगातार कटान जारी है। बुधवार को सदर चौक के सामने बने स्नान घाट पर इस कदर कटान किया जा रहा था कि ढाल को खत्म कर दिया। जेई रोहित कुमार ने जेसीबी मंगाई। स्नान घाट के निकट ढाल को दुरुस्त कराया। कर्मचारी लगाकर मिट्टी की बोरी लगवाईं। दोपहर तक कर्मचारी बोरी लगाने में लगे रहे। जेई का कहना है कि स्नान घाटों पर किया जा रहा कटान थमने का नाम नहीं ले रहा। थोड़ी ही देर में ढाल को जल धारा काट देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें