जट बाजार महावीर मार्ग स्थित दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार की सुबह जैन मुनि समर्पण महाराज ने पूजा अर्चना एवं विधि विधान से 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ के पांच कल्यांक कराए। जैन मुनि की बताई गई विधि तथा जिन भक्ति से एक अतिशय हुआ और प्रतिमा अपने स्वरूप में आ गई।
इसके बाद विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा वेदी स्थान पर स्थापित कर दी गई। जैन मुनि ने बताया कि ऐसा चमत्कार महाराष्ट्र में हुआ था, इसके बाद यहां हुआ है। ज्ञात हो कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिमा खंडित हो गई थी।
इस मौके पर सुरेश जैन, सुमत कुमार जैन, योगेश जैन, अमित जैन, सिद्घार्थ जैन, सौरभ जैन, विनीत जैन, संजय पहाड़िया, रवेंद्र जैन, अतुल जैन, संजीव जैन, यश जैन, अंशुमन, वंशज जैन, नवीन जैन, संजय सोनी, आरके जैन, विनय सोनी, वीरेंद्र जैन, रोहित, शरद, आदर्श जैन, लता जैन, रजनी जैन, सुुषमा जैन, निरुपमा जैन, सपना जैन, शुचि जैन, ऊषा जैन, नीना जैन, सुमन, शशि, कल्पना, शशिकांत, अरिकेष, पुनीत, ओम प्रकाश, राजेंद्र जैन, राहुल, शुभम, अंकुुर आदि मौजूद रहे।