फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरा : सभासद पद के उपचुनाव की तैयारी पूरी

Mon, 11 Aug 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर पालिका के वार्ड-16 के सभासद पद के लिए उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को लायंस कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र में वोट पड़ेंगे। मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रविवार दोपहर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

973 मतदाता चार प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 499 व महिला मतदाताओं की संख्या 474 है। यह वार्ड पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित है। नगर पालिका के वार्ड-16 की सदस्य राजबाला सैनी का 14 मार्च को बीमारी के चलते निधन हो गया था।
उनके निधन की वजह से यहां उपचुनाव हाेना है। भाजपा की ओर से राजबाला सैनी की सास दयावती सैनी मैदान में है। उनके सामने पूर्व सभासद सुभाष कुमार की पत्नी गुरविंदर कौर के अलावा संगीता देवी और पुष्पा देवी चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने भी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। प्रत्याशियों ने भी मतदान की पूर्व संध्या पर घर घर जाकर वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें