फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी में भी श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाई। ऐसा लग रहा था मानो उनका श्रद्धा भाव देखकर सर्दी ने खुद ही चुप्पी साध ली हो। शुक्रवार को मकर संक्रांति के अवसर पर भक्त ब्रजघाट और तिगरी गंगा पहुंचे जहां उन्होंने ठंड को ठेंगा दिखाते हुए गंगा में खूब डुबकियां लगाईं।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ाके की सर्दी में ठिठुर रहे लोगों को कंबल और अन्य गर्म कपड़े वितरित कर राहत दिलाने की कोशिश की।
मकर संक्रांति का सनातन धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है। मान्यता है इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों का फल कई गुणा मिलता है। इसी कारण कड़ाके की सर्दी में भी लोग ब्रजघाट और तिगरी गंगा किनारे पहुंचे। पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। इस दौरान बच्चे भी पीछे नहीं रहे। लोगों ने जरूरतमंद लोगों को दान किया। कई ने मुंडन संस्कार भी कराया। वहीं कई जगह पर लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री ईशान कुमार वत्स, सह नगर मंत्री बीना प्रजापति, प्रिंस चौधरी, सपना, आरती, ऋतिक, अभिषेक आदि ने रेलवे स्टेशन, माल गोदाम, इंद्रा चौक सहित कई स्थानों पर जाकर उन लोगों को कंबल और जर्सी, स्वेटर वितरित किए, जो कड़ाके की सर्दी में ठिठुर रहे थे। कहा कि कड़ाके की सर्दी में ठिठुर रहे जरूरतमंदों, गरीबों और मानसिक रूप से कमजोर लोगों की सेवा के बराबर कोई धर्म नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें