फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भाद्रपद अमावस्या पर पतित पावनी गंगा में स्नान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भोर होते ही शुरू हुआ गंगा में स्नान करने का सिलसिला सुबह काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन

तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक बृहस्पतिवार को भाद्रपद माह की अमावस्या होने के कारण श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। क्याेंकि अमावस्या पर गंगा में स्नान करने और दान पुण्य करने से पितृ खुश होते हैं। घर में सुख समृद्धि आती है। अमावस्या पर ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भोर होते ही श्रद्धालु हर हर गंगे के उदघोष संग गंगा तट पर पहुंचे। पतित पावनी में डुबकी लगाने के बाद धूप दीप जलाकर गंगा की पूजा अर्चना की। जलधारा में पुष्प प्रवाहित किए। प्रसाद वितरण किया। धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। भोर होते ही शुरू हुआ गंगा में स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें