फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी टिप्पणी को लेकर जाट युवाओं के सवालों में घिरे देवेंद्र नागपाल

विज्ञापन
Devendra Nagpal surrounded by questions of Jat youth regarding his remarks - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अपने बयानों को लेकर नौगांवा सादात विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल चर्चाओं में हैं। ऐसे ही एक बयान को लेकर एक गांव में जाट समाज के युवक ने उनसे कई सवाल दागे। इस दौरान देवेंद्र नागपाल सफाई देते दिखे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के नौगांवा सादात विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद से देवेंद्र नागपाल बयानबाजी को लेकर चर्चाओं में हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस 1 मिनट 42 सेकेंड के वीडियो में वोट कीअपील करने एक गांव पहुंचे देवेंद्र नागपाल से जाट समाज के एक युवक ने कई सवाल पूछे। युवक ने कहा कि हम 13 महीने दिल्ली की सीमा पर बैठे रहे, इस दौरान हमें खालिस्तानी, पाकिस्तानी, आतंकवादी और न जाने क्या-क्या कहा गया। अब आप उल्टा-सीधा बोल रहे हैं, जो बोल रहे हैं उसे सिद्ध करें। इन सवालों पर देवेंद्र नागपाल सफाई देते दिखे। कहा कि मैंने यह बोला था कि मौलाना जावेद आब्दी आए वह छोड़ कर भाग गए। कमाल अख्तर आए वह छोड़कर भाग गए। मेरे सामने तो महबूब अली को लेकर आओ, आजम खां को लेकर आओ। समरपाल सिंह का इस बात से कोई मतलब नहीं है। इसी बीच कुछ युवकों ने कहा कि उनका नाम लिया गया था।
जो बात मैंने कही ही नहीं उसे कैसे सिद्ध कर दूं। जाट स्वाभिमानी समाज है। इन्होंने हमेशा देश की रक्षा करने का काम किया है। यहां पर धरती चीर कर सोना उगाने का काम करते हैं। मैं ऐसे समाज के लिए गलत शब्द कैसे बोल सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र नागपाल, प्रत्याशी भाजपा, नौगांवा सादात विधानसभा सीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें