फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: देवेंद्र चंदेल मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में मंगलवार से देवेंद्र चंदेल मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन अमरोहा के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, हापुड़ और रुड़की की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में बीसीसीआई के सभी नियम लागू किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को पेशेवर माहौल में खेलने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले और आसपास के क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अधिवक्ता रोहित चंदेल करेंगे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव परवेज पाशा ने बताया कि पहले दिन का मुकाबला यूथ क्रिकेट एकेडमी अमरोहा और साईं क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा रामपुर क्रिकेट एकेडमी, द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी, एमपीएस मुरादाबाद, नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी गजरौला, नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद और एमएसडी मुरादाबाद समेत 16 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में विजेता टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। मिनी स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन से न सिर्फ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, बल्कि खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होगी। खेल प्रेमियों को भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें